Thursday, November 3, 2011

यूपी में नहीं मनीला में पैदा हुई 700 करोड़वीं संतान

GAZALA KHAN

दुनिया की आबादी 700 करोड़ हो गई है। दुनिया की 700 करोड़वीं संतान पैदा हो गई है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक ये संतान फिलिपींस की राजधानी मनाली के जोस फैबिला मेमोरियल अस्पताल में पैदा हुआ है और ये लड़की है। बच्ची का नाम डानिका मे कामाचू रखा गया है। बच्ची का वजन ढाई किलो है। पहले संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष का अनुमान था कि सात अरबवां बच्चा भारत के उत्तर प्रदेश में पैदा होने वाला है। यूपी के दो शहर लखनऊ और बागपत से इस बात के दावे भी उभरकर सामने आए थे। लेकिन बाजी मनीला ने मार ली और लखनऊ, बागपत पीछे रह गए। बागपत में बच्चा पैदा होने से पहले ही मिठाइयां बांटी जा रही थीं। लोग खुशियां मना रहे थे। लोगों का कहना था कि सुन्हेडा गांव में इस बच्चे का जन्म होगा। गांव की पिंकी जिस बच्चे को जन्म देती उसके पैदा होते ही दुनिया की आबादी 7 अरब के आंकड़े को छू लेने वाली थी। मालूम हो कि जनसंख्या वृद्धि के हिसाब से भारत में हर मिनट 51 बच्चे पैदा होते हैं। 20 करोड़ की आबादी वाले यूपी में ये आंकड़ा हर मिनट 11 बच्चों का है। इसी के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा था कि 7 अरबवां बच्चा यूपी में ही पैदा होगा।

Tuesday, November 1, 2011

छठ: व्रत करने वालों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

बिहार में आस्था के लोकपर्व छठ पर विभिन्न नदी, तालाबों, नहरों पर बने घाटों पर जाकर तथा घर की छतों और आवासीय प्रांगण में बनाए गए कुंड में लाखों की संख्या में व्रत करने वालों तथा श्रद्धालुओं ने आज 

<iframe width="420" height="315" src="http://www.youtube.com/embed/rB6hEt-QUYQ" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। पटना में गंगा नदी पर बने विभिन्न घाटों पर घुटने तक पानी में खड़े होकर छठ व्रत करने वालों और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। प्रकृति पूजन के पर्व छठ को लेकर पूरे प्रदेश में श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार    izLrqfr
xtkyk [kku
और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गंगा में मोटरवोट पर सवार होकर घाटों का जायजा लिया और व्रत धारियों एवं श्रद्धालुओं को बधाई दी। छठ के मधुर गीतों के बीच पूरे प्रदेश में माहौल इन दिनों भक्तिमय हो गया है और हर तरफ हर्ष और उल्लास का वातावरण देखा जा रहा है। व्रत धारियों और श्रद्धालुओं के साथ विभिन्न घाटों पर पहुंचेच्बच्चे पटाखे फोड़ते देखे गए। गत 30 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए चार दिनों के इस पर्व के दौरान कल खरना के बाद से आरंभ व्रत धारियों का उपवास आज भी जारी रहा और यह कल प्रातरू सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण करके समाप्त होगा।