Wednesday, October 19, 2011

दुनिया के कुछ डरावने पर्यटन स्थल

GAZALA KHAN

जब शौक घूमने का हो तो क्या देश और क्या विदेश। कुछ जगहों पर घूमने पर लोगों को इतिहास की याद ताजा हो जाती है तो कुछ जगहों पर जाने के लिए लोग भावनाओं में बह जाते है। आगरा ताज प्यार की निशानी है जिसे देखने के लिए लोग दुनिया के कोने-कोने से आत है। इन सबसे इतर दुनिया में कुछ जगह ऐसी भी है जहां जाने पर डर लगता है और ये जगहें अपने आप में विचित्र भी है। लेकिन फिर भी लोग यहां पर रोमांच के लिए घूमने जाते है। जिनमें से कुछ जगहें ये हैं-
मटर म्यूजियम ऑफ मेडिकल हिस्टरी की स्थापना अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 1858 में हुई थी।
यहां पर विचित्र प्रकार के पुराने चिकित्सकीय संसाधनों का कलक्शन है। यहां पर चिकित्सकीय विज्ञान से संबंधित कई ऐसे पुराने उपकरण रखे हुए है, जिनको देखने पर आश्चर्य होता है। इसके साथ ही यहां का सबसे डरावनी पहलू यह है कि यहां मानव खोपडियों का भी विशाल संग्रह है। जिसको देखने के लिए लोग डरावनी होने के बाद भी आते हैं।
मैक्सिको सिटी का सोनोरा मार्केट तंत्र-मंत्र और जादू-टोने के सामान मिलने के लिए प्रसिद्ध है। 
जादू-टोने में विश्वास करने वाले लोगों को यहां पर विचित्र प्रकार की चीजों जैसे मानवी खोपड़ी नुमा संरचना वाली आकृति की खरीददारी करते हुए खूब देखा जा सकता है। इन प्रकार की आकृतियों को देखकर कई बार डर भी लगता है, लेकिन फिर भी यहां के लोग मान्यता होने की वजह से इस मार्केट में आते है। यहां पर मान्यता है कि इस प्रकार की चीजों को घर में रखना घर तथा परिवारक लिए शुभ होता है। इसके साथ ही यहां पर दुर्लभ किस्म की जड़ी-बूटियों के साथ ही सांप का खून तथा सुखाया हुआ हमिंगबर्ड भी मिलता है।
पिट केरियन द्वीप के पास स्थित ईस्टर आइसलैंड अपनी विचित्रता और डरावने स्थल के लिए दुनियाभर में मशहूर है। जरा आप कल्पना कीजिए कि आप जिधर भी देखे आपको दूर-दूर तक पत्थर के बुत ही नजर आए। इन्हें देखने पर मन में डर पैदा होना तो लाजमी ही है, लेकिन फिर भी देश-विदेश से पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते है। ईस्टर द्वीप दुनिया की सबसे रहस्यमय जगहों में से एक है। ईस्टर आइसलैंड का स्पेनिश नाम ष्इसला डी पैसकुआष् है। यहां पर जुलाई और अगस्त के महीनों में तापमान कम होने पर सबसे अधिक पर्यटक देखे जा सकते है। 
अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित विंचेस्ट हाउस का निर्माण 1884 में हुआ था। यह महल 38 साल में बनकर तैयार हुआ था। विंचेस्ट हाउस को भूत बंगले के तौर पर जाना जाता है। 160 कमरों वाला महलनुमा यह घर पर्यटकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करता है। जो लोग भूत-प्रेत में विश्वास करते है और जो नहीं भी करते दोनों तरह के लोग यहां पर मौज-मस्ती के लिए आते है। एक जमाने में यह सारा विंचेस्टर का घर था। लोगों का मानना है कि विंचेस्ट हाउस में सारा की आत्मा भटकती रहती है। विचेंस्ट हाउस के निर्माण में 1884 में करीब 55 लाख अमेरिकी डॉलर का खर्च आया था।
राजस्थान के देशनोक गांव का करणीमाता मंदिर 15वीं शताब्दी में बनकर तैयार हुआ था। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण यहां पर खुले रूप से घूमने वाले चूहे है। इन चूहों को देखकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अजीब तरह का डर भी लगता है। इस मंदिर में हजारों की संख्या में चूहे मुक्त रूप से घूमते रहते है, इन चूहों में कुछ सफेद चूहे भी है। सफेद चूहों को मान्यता से जोड़कर देखा जाता है। मंदिर के मुख्य द्वार पर लगा चांदी का विशालकाय गेट भी श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित करता है। ब्रिटेन में स्थित मैरी किन वह स्थान है जहां की गलियां बीते दिनों की सच्चाइयों को उजागर करती है। यहां कभी प्लेग के शिकार लोगों को सडकों पर यूं ही लावारिस छोड़ दिया गया था और वे सही उपचार न मिलने के कारण तड़प-तड़प कर मर गए थे। अब यहां पर सैलानायों की भीड़ लगी रहती है। यूक्रेन के शेर्नोबिल में 26 अप्रैल, 1986 में हुई परमाणु सयंत्र दुर्घटना में हजारों लोग मारे गए थे। जिससे इसके आसपास का पूरा इलाका तहस-नहस हो गया था। दुर्घटना के बाद यह जगह पर्यटकों के लिए खोल दी गई थी। लोगों को यहां आकर उस भयावह त्रासदी की याद आ जाती है, लेकिन फिर भी पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते है। 
प्रस्तुति 
गजाला खान

http://visharadtimes.com/



No comments:

Post a Comment